चंडी: केवई पुल के पास बाइक सहित 25 फीट गड्ढे में गिरने से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Chandi, Nalanda | Apr 17, 2026 चंडी। थाना क्षेत्र के केवई पुल के टर्निंग पॉइंट के पास शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विजेंदर प्रसाद उर्फ साधु जी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि विजेंदर सुबह करीब सात बजे अपने बच्चे के पास कोटा जाने के लिए टिकट कटाने हिलसा जा