बिहार: बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय के मनरेगा कार्यालय में कर्मी का रुपए लेते हुए वीडियो हुआ वायरल
Bihar, Nalanda | Apr 9, 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना, जो गरीबों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, उसी योजना का लाभ पाने के लिए अब लोगों को रिश्वत देनी पड़ रही है। बिहारशरीफ स्थित महात्मा गांधी मनरेगा कार्यालय में खुलेआम 200 रुपये लेकर जॉब कार्ड जारी किए जा रहे हैं । रुपए लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार की सुबह 9:00 बजे से तेजी से वायरल हो