बिहार: बड़ी पहाड़ी मामू भग्ना के पास ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2025 बड़ी पहाड़ी स्थित मामू भग्ना के पास मंगलवार की शाम 5 बजे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गई जिससे चालक जख़्मी हो गया। जख़्मी लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी मोहम्मद साहब का पुत्र मोहम्मद सदाव है। जख़्मी ने बताया कि ई रिक्शा लेकर रामचंद्रपुर जारहे थे उसी दौरान अनियंत्रत होकर ई रिक्शा पलट गई जिससे जख़्मी हो गए