कटिहार: सदर अस्पताल में महिला से छेड़खानी करने वाले गार्ड की पिटाई, नगर थाना पुलिस को सौंपा
शनिवार की सुबह 5 बजे नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। गार्ड के ऊपर एक महिला मरीज के साथ छेड़खानी का आरोप था। घटना के बारे में बताया गया कि सुबह 4 बजे महिला मरीज बेड पर सोई हुई थी। इसी दौरान सदर अस्पताल में समानता गार्ड एजेंसी में कार्यरत एक गार्ड ने उस महिला मरीज के साथ छेड़खानी किया।