कटंगी: कटेधरा में बाइक से टकराया जंगली सुअर, युवक गंभीर रूप से घायल
कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। वन्य प्राणी जंगली सुअर अचानक सड़क पर आ गया और सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इस टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कटेधरा निवासी लखन नेवारे के रूप में हुई है। हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया।