औरैया: ककोर स्थित महिला थाने में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन, 17 बिखरे परिवारों का हुआ पुनर्मिलन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भकरती के निर्देश पर रविवार को दोपहर 2 बजे तक महिला थाना ककोर में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपसी मतभेदों के चलते अलग रह रहे कई दंपतियों की काउंसलिंग कर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। महिला थाना में कुल 55 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इनमें से