कोतवाली पुलिस ने लड़की भगाने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना कोतवाली इलाके के पूर्दल खां मोहल्ले के रहने वाले युवक जीशान को कोतवाली पुलिस ने लड़की भगाने के मामले में गिरफ्तार किया है जिसके बाद अभियुक्त का जिला अस्पताल मे मेडिकल परीक्षण कराते हुए कोर्ट में पेश किया है।