परिहार: न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में आदेश की अवहेलना पर बेला थानाध्यक्ष तलब
न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में आदेश की अवहेलना पर बेला थानाध्यक्ष तलब। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सोनू सौरभ ने बेला थानाध्यक्ष को तलब किया है। दरअसल बेला थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मो नईम के विरुद्ध वारंट जारी किया गया। इसका तामिला करने के लिए थानाध्यक्ष को कारण पृच्छा के साथ स्मार पत्र भी दिया गया है। लेकिन अब तक आदेश का तमिल नहीं कराया गया।