खजनी: बेलघाट में आंधी-बारिश का तांडव, धूलभरी हवाओं से गिरे बिजली पोल, कई इलाकों में अंधेरा
गोरखपुर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। करीब पांच बजे काले बादल छा गए और तेज धूलभरी आंधी शुरू हो गई, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। बेलघाट और सिकरीगंज क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते कई जगह बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के दौरान उड़ती धूल से दृश्यता बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी।