गोपालगंज: कटेया के बरवां गांव में बिजली करंट लगने से युवक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस जांच जारी
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बरवां गांव में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बरवां गांव निवासी पारस कुशवाहा के पुत्र धर्मदेव सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए बैसिया मोड़ पर रविवार को दोपहर 1 बजे शव रखकर सड़क जाम कर दिया