मंदसौर: संजीत नाका पर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय
मंदसौर के वाई.डी. नगर थाना पुलिस ने 1 जुलाई शाम करीब 6:30 बजे संजीत नाका क्षेत्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया,पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक और ओटीपी साझा करने से बचने की जानकारी दी,साथ ही साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करने की अपील की,