गोड्डा: हरलाल टोला में मारपीट से घायल व्यक्ति की मौत, आवेदन के बाद सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Jan 7, 2026 करीब डेढ़ साल पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरलाल टोला में घनश्याम यादव(43) को उसके चाचा रविकांत यादव ने मारपीट कर घायल कर दिया हालांकि केस नहीं हुआ था। बाद में उसके सर में ट्यूमर हो गया। राँची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घरवालों ने मुआवजा की मांग की लेकिन नहीं मिलने के बाद मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया। पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाया।