छतरपुर: रामनवमी शोभायात्रा में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
छतरपुर शहर में श्री रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा के दौरान आज 27 मार्च शाम करीब 5:00 बजे सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शहर के महलों के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए और जलपान की व्यवस्था भी की।