कस्बा: कांलेज चौक पर एक ही रात में नौ दुकानों के ताले टूटे, तीन में चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर का चेहरा
Kasba, Purnia | Oct 27, 2024 शनिवार रात कसबा कॉलेज चौक स्थित मार्केट में कस्बा पुलिस को चुनौती देते हुए 9 बंद शटर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हड़कंप मचा दिया है। कई दुकानों में इंटर लांक होने के कारण चोरी नहीं कर पाया। चोर ने तीन दुकानों से करीब दस हजार रुपए नकद,एक गैस सिलेंडर तथा एक सीसीटीवी डीभीआर सहित खाने पीने के समान की चोरी कर ली।