मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में AC पर फूल-माला और ई-रिक्शा पर अंतिम यात्रा का अनोखा विरोध वायरल, शोरूम के बाहर भिड़े कारोबारी
मुज़फ़्फ़रनगर में खराब AC को लेकर अनोखा विरोध देखने को मिला। नाराज़ कारोबारी परिवार ने AC को फूलों की माला पहनाकर ई-रिक्शा पर उसका “जनाज़ा जुलूस” निकाल दिया। विशाल ट्रेडर्स के बाहर पहुंचने पर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। महिला से बदसलूकी के आरोप भी लगे। मामला बढ़ने पर पुलिस ने व्यापारी पुत्र वासु गोयल को हिरासत में लिया।