देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तरकाशी की धराली में कई कृषि भूमि को भारी क्षति हुई
बुधवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के दौरान काफी जनहानि के साथ-साथ कृषि भूमि को भी काफी क्षति पहुंची है हालांकि उसका मूल्यांकन अभी किया जा रहा है और सरकार भी पूरा रिकॉर्ड निकल रही है कि कितना नुकसान कृषि भूमि को पहुंचा है