देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने हिंदू नेशनल स्कूल के पास से एक महिला को किया गिरफ्तार, अपने नाबालिग बेटे संग की थी चोरी
देहरादून में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने किरायेदार महिला और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 11 अगस्त को गांधी ग्राम इलाके में हुई थी, जहां वादी राहुल सूयवंशी ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर से करीब 5 लाख रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी हो गई है।