मेरठ: मेरठ मोदीपुरम में चौकी के पास फायरिंग, 50 मीटर की दूरी पर अज्ञात युवक ने की वारदात, एक घायल
Meerut, Meerut | Jan 18, 2025 पल्लवपुरम क्षेत्र की मोदीपुरम चौकी के पास अज्ञात युवक ने फायर कर दिया। युवक ने फायरिंग कर और फरार हो गया। वहीं सूचना पर मौके पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह जांच के लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी आया और चौकी से 50 मीटर की दूरी पर फायर किए और भाग गया। दिनदहाड़े हुए फायरिंग से इलाके में दहशत मच गई है।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।