आरा: सहायक पुलिस अधीक्षक, भोजपुर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया
Arrah, Bhojpur | Feb 10, 2025 आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को सहायक पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। साथ ही, दुकानदारों को सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने और सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।