बेरमो: बोकारो थर्मल में सरना स्थल का सखुआ पेड़ तोड़ा, आदिवासियों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Bermo, Bokaro | Jun 7, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल स्थित सरना पूजा स्थल में लगे पवित्र सखुआ के पेड़ को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।रविवार समय लगभग साढ़े बारह बजे घटना से आहत सरना पूजा समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश है। समिति ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।