नवगछिया: नवगछिया में दधीचि देहदान समिति की शाखा गठित, विनोद केजरीवाल ने लिया नेत्रदान का संकल्प
मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित बैठक में दधीचि देहदान समिति की नवगछिया शाखा का गठन किया गया। बैठक में नेत्रदान, अंगदान और देहदान के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों से मानव सेवा के लिए आगे आने की अपील की गई। चुनाव के बाद विनोद केजरीवाल को संरक्षक, चंद्रगुप्त साह को अध्यक्ष और विनय प्रकाश को महासचिव चुना गया। बैठक के दौरान विनोद केजरीवाल ने नेत्रदान का संकल्प लिया