कटनी नगर: कुठला क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हाइवा ने यात्री बस को मारी टक्कर तीन की मौत कई घायल, जिला अस्पताल में इलाजरत
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा में विजयराघवगढ़ की ओर से आ रही एक यात्री बस को आज रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे ओवरलोड हाईवा वाहन ने टक्कर मार दी घटना इतनी भीषण थी कि तीन लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिनके शव हाइवे के नीचे दबे हुए थे। वही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनव विश्वकर्मा जिला अस्पताल पहुंचे थे।