लखनऊ के बक्शी का तालाब नगर पंचायत एवं ITC Limited मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छ बीकेटी, सुंदर बीकेटी” अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 23 जून 2026 को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) रूल्स-2026 के अंतर्गत 4-बिन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।