दरियापुर: सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान, धान की रोपाई पर मंडराया संकट
Dariapur, Saran | Jun 14, 2026 दरियापुर प्रखंड के खानपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर जयंती एवं खानपुर चवर क्षेत्र में सिंचाई के लिए बिछाई गई बिजली लाइन कट जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसान महंगे डीजल पंपसेट का उपयोग करने को मजबूर हैं।