टाना भगत इंटर महाविद्यालय में वित्त रहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल किया गया। इस क्रम में सभी शिक्षक कर्मचारी छात्र छात्रा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। प्राचार्य अरशद मोमिन ने बताया कि महाविद्यालयों में जो अनुदान को लेकर चार लेयर में जांच किया जा रहा है जो गलत है।