कोल: मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण के विरोध में अहिल्याबाई होल्कर सेना ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jan 24, 2026 वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर प्रशासन द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में अहिल्याबाई होल्कर सेना के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हो गए। शनिवार दोपहर पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।