कोल: अलीगढ़ में शहीद मोनू का पार्थिव शरीर गाँव पहुँचा, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ किया विदा
Koil, Aligarh | Jan 24, 2026 अलीगढ़।जम्मू-कश्मीर के डोडा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अलीगढ़ के जवान मोनू का पार्थिव शरीर शनिवार को जब जवां थाना क्षेत्र के गांव दाऊपुर पहुंचा, तो पूरा गांव गम में डूब गया। तिरंगे में लिपटा शहीद का शव जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचा, तो गांव वालों का सब्र एक पल में टूट गया। मां, पत्नी भाई और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल दिल दहला देने वाला हो गया।