कोल: सांसद और विधायकों की पेंशन बंद कर पुलिस HG को पेंशन देने की मांग, भाकियू महाशक्ति ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jan 24, 2026 अलीगढ़ में भाकियू महाशक्ति ने सांसद, विधायकों की पेंशन को बंद कर पुलिस और होमगार्ड को पेंशन दिलाए जाने की मांग उठाई है। मांग को लेकर संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी मात्रा में इकट्ठा हो गए। अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए तिरंगा रैली निकालकर प्रदर्शन किया है।