कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के डुमरौना गांव करंट से किशोरी की मौत मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज। जांच में जुटी पुलिस।
कटेया थाना क्षेत्र के डुमरौना गांव में केले के खेत की घेराबंदी में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी रागिनी यादव की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता के आवेदन पर दर्ज केस में डुमरौना निवासी चंद्रशेखर मिश्र, मनोज मिश्र, गंगेश मिश्र, हरेंद्र मिश्र उर्फ काशी तथा विजयीपुर निवासी शुभम तिवारी को नाम