कटकमसांडी: पबरा विद्यालय में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, छात्रों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पेलावल ओपी प्रभारी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों, संबंधित कानून, डायल-112, साइबर अपराध एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।