बेगूसराय: हरदिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के पास की बताई जा रही है।