हंडिया: हरदा: कूलर खराब होने पर दुकानदार से मारपीट, नारायण टाकीज क्षेत्र की घटना CCTV में कैद
Handiya, Harda | Mar 29, 2026 शहर के नारायण टाकीज क्षेत्र में एक कूलर की दुकान पर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक द्वारा नया कूलर खरीदने के बाद उसमें खराबी आने पर वह दुकानदार के पास शिकायत लेकर पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।