पुलिस के मुताबिक, पड़रिया गांव के होरिल लाल उर्फ कृष्णा पटेल ने बताया कि वह सायकिल से बम्हनीन से वापस अपने घर पड़रिया जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार राजेश पटेल ने ठोकर मार दिया। ठोकर की वजह से वह सायकिल से गिर गया। गिरने की वजह से उसे चोट आई है। पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।