पन्ना में 18 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक की अवधि के लिए पटाखा दुकानों का संचालन किया जाएगा, जिसके तहत शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे एवं एसडीएम संजय कुमार नागवंशी की उपस्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया से लॉटरी के जरिए आतिशबाजी विक्रय के लिए पटाखा दुकानों का आवंटन किया गया।