नबीनगर: शहीद बीघा गांव से पुलिस ने शराब कांड के फरार चल रही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सलैया थाना की पुलिस ने शहीद बीघा गांव से शराब कांड में फरार चल रही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार महिला उसी गांव निवासी राजमुनि देवी है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि गिरफ्तार महिला अपने घर पर शराब बिक्री का काम करती थी जब पुलिस की सूचना मिली तो उसके घर पर छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया था।