नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने शिकारपुर मोड़ से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, मौके पर से एक तस्कर गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने शिकारपुर मोड़ से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक जब्त की है मौके पर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तस्कर कुटुंबा थाना क्षेत्र के ओरडीहा निवासी रामप्रवेश महतो के पुत्र सिंटू कुमार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है उसके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर औरंगाबाद जेल बुधवार को भेज दिया गया ।