सत्तर कटैया: पटोरी एवं विशनपुर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में राशनकार्ड धारियों का जनवितरण दूकान पर बन रहा आयुष्मान कार्ड
पटोरी एवं विशनपुर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों में जनवितरण दूकान पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सरकार के निर्देश के बाद राशनकार्ड धारी अपने निकटतम डीलर के यहां जाकर राशनकार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। सीडीपीओ के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेविका आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये लाभार्थियों को कर रही है सहयोग।