कटनी ग्रामीण: रीठी में आज निकलेगा भव्य जवारा विसर्जन जुलूस, मां के जयकारों से गूंजेगा नगर
शारदेय नवरात्र के समापन पर रीठी नगर भक्तिमय हो उठा है बड़ा दिवाले के पंडा ने आज मंगलबार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि रेलवे स्टेशन गली स्थित बड़े दिवाले से आज 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे जवारा विसर्जन जुलूस निकलेगा। शोभायात्रा खेरमाता मंदिर होते हुए न्यू कॉलोनी और सिंधैया मोहल्ला पहुंचेगी, जहां तालाब में जवारा कलशों का विसर्जन किया जाएगा।