रसूलाबाद: नौहा नौगांव में धूमधाम से निकली भव्य झंडा यात्रा, जय श्री राम और जय हनुमान के गूंजे जयकारे
रसूलाबाद क्षेत्र के नौहानौगांव में बैसाख माह के पहले मंगलवार को आस्था और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला।इस अवसर पर गांव में बाजे-गाजे के साथ भव्य झंडा यात्रा निकाली गई।यात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कई भक्त दंडवत करते हुए पूरे रास्ते आगे बढ़ते हुए गांव स्थित हनुमान जी के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की