बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में सघन पैदल गश्त की गई। थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ गश्त की गई।