झांसी: झांसी के एसएसपी ने जनपद के जुआरियों को दी सीधी चेतावनी, कहा- सुधर जाओ, वरना सलाखों के पीछे काटोगे रातें
झाँसी जनपद में जुआरियों और सट्टेबाजों के काले साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए झांसी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जीरो टॉलरेंस की हुंकार भरी है। बुधवार शाम 6 बजे एसएसपी ने जुआ माफियाओं को पुलिस कार्यालय तलब कर उनकी हेकड़ी निकाल दी। एसएसपी ने अपराधियों को दोटूक शब्दों में चेताया कि झाँसी की धरती पर अब जुए का खेल नहीं चलेगा।