रायपुर: धान खरीदी में अनियमितता पर 38 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 31 निलंबित, 3 पर एफआईआर, एक की सेवा समाप्त
15 जनवरी गुरुवार रात 8 बजे cm सचिवालय ने दी जानकारी राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में सामने आई अनियमितताओं पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण और पर्यवेक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर धान खरीदी से जुड़े 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 31 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, तीन कर्मचारियों पर