खालवा: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
Khalwa, Khandwa | Apr 29, 2026 खालवा क्षेत्र में रहने वाले एक बाइक सवार युक्क की सोमवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भगांवा निवासी विशाल मालाकार (22) बाइक से बाजार गया हुआ था। वह जब घर लौट रहा था तब गांव के पास स्कूल के सामने गिर गया। जिससे उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।