हसपुरा: हसपुरा थाना के परिसर में ईद, छठ व रामनवमी त्योहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, असामाजिक लोगों पर रहेगी पुलिस की नजर
हसपुरा थाना परिसर में मंगलवार को ईद , छठ व रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिसिंग निर्देश को विस्तार से जानकारी दी।कहा डीजे नहीं बजेगी व जुलूस के लिए लाईसेंस लेना होगा।बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा थानाक्षेत्र में 21 स्थानों पर ईद का नमाज पढ़ा जाएगा।जहां पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।