महिदपुर: महिदपुर में जोशी ढाबे के सामने से 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
महिदपुर नगर में जोशी ढाबे के सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का झोला लेकर खडा था जो पुलिस को आते देख हडबडा गया और भागने का प्रयास करने लगा ऐसे में पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली जिसमें व्यक्ति के पास से देशी शराब की करीब 16 क्वार्टर बरामद की गई वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।