महिदपुर: महिदपुर में महिलाओं ने उत्साह से मनाया गणगौर पर्व, सुबह व्रत रख पूजन किया
गणगौर पर्व महिलाओं ने उत्साह से मनाया। सुबह व्रत रख पूजन किया। वहीं शाम को बैंड बा के साथ माहेश्वरी समाज, राठौड़ समाज, गुर्जर गौड़ समाज द्वारा फूलपाती चल समारोह निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नपा परिसर पहुंचा। यहां महिलाओं ने विभिन्न गेम्स का आयोजन किया। भजनों प नृत्य भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां आदि मौजूद थीं।।