खिरकिया: खिरकिया सहित जिलेभर के दिव्यांगजनों को मिला लाभ, 11 को कृत्रिम अंग, 31 सहायक उपकरणों के लिए चयनित।
खिरकिया सहित हरदा जिले के दिव्यांगजनों को राहत देने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद पंचायत हरदा में भारत सरकार की एडिप योजना के तहत निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग और एस.आर. ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।