पंडरिया: अमली मालगी गांव के एक मकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं हुआ
कवर्धा के दामापुर चौकी क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम अमली मालगी का है। जहाँ मंगलवार कि रात 08 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जहां एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में मकान सहित घर में रखा कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।