रीठी: ग्राम इमलाज में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के डंठल में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
Rithi, Katni | May 23, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलाज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं के डंठलों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और एकजुट प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।