राजनगर: खजुराहो रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची युवक की जान, करंट से घायल अज्ञात व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
खजुराहो रेलवे सुरक्षा बल ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात युवक की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे खजुराहो रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।